फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Everyone shied away from the accused of killing four people

हिमांशु से जेल में मिलने कोई नहीं आया

Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Everyone shied away from the accused of killing four people
चार लोगों की हत्या के आरोपी से सबने किया किनारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली के अजय पाठक हत्याकांड का आरोप हिमांशु सैनी यहां जिला कारागार में बंद है। हत्यारोपी के किसी परिजन ने उससे अभी तक मुलाकात नहीं की है। जघन्य हत्याकांड के बाद भी जेल में रहते हुए उसके चेहरे पर पश्चाताप का कोई भाव नहीं दिखा। वह अन्य बंदियों के साथ बैरक में रहता है।
शामली के पंजाबी कालोनी निवासी प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उसकी पत्नी स्नेह, बेटी वसुंधरा, बेटा भागवत का 30 दिसंबर की रात में कत्ल कर दिया गया था। ग्यारह साल के भागवत की लाश तो एक दिन बाद पानीपत के पास अजय की कार की डिग्गी में जली अवस्था में मिली थी। शामली पुलिस ने अजय पाठक के विश्वासपात्र शिष्य कैराना के गांव झाड़खेड़ी निवासी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने उसे चालान कर एक जनवरी को यहां जेल भेज दिया था। इसके बाद कोर्ट से शामली पुलिस ने हिमांशु को चार दिन के कस्टडी रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान लूटे गए सामान की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे सात जनवरी को यहां जिला कारागार में दाखिल किया था। जिला कारागार के अधिकारियों के अनुसार हिमांशु सैनी से अभी तक कोई भी रिश्तेदार या परिचित मिलने नहीं आया है। उसे अन्य बंदियों के साथ सामान्य बैरक में रखा गया है। अफसरों का कहना है कि उसके चेहरे पर चार हत्याओं का कोई पछतावा नहीं है। वह अन्य बंदियों के तरह जेल में रह रहा है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
- शामली के पाठक हत्याकांड का आरोपी बंदी हिमांशु सैनी को अन्य बंदियों के साथ सामान्य बैरक में रखा गया है। वह समय से खाना पीना ले रहा है। अभी तक उससे मिलने उसका कोई भी रिश्तेदार या परिचित जेल में मुलाकात करने नहीं आया है। - एके सक्सेना, जेल अधीक्षक, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed