फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every shopkeeper will have to keep two dustbins

हर दुकानदार को रखने होंगे दो डस्टबिन

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Every shopkeeper will have to keep two dustbins
मुजफ्फरनगर। सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने के लिए नगर पालिका ने दुकानदारों के लिए फरमान जारी किया है। प्रत्येक दुकानदार को अपने प्रतिष्ठान पर दो डस्टबिन रखने होंगे।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व नगर पालिका की ओर से शहर के कुछ स्थानों पर हरे और नीले रंग के डस्टबिन लगवाए गए थे। अब प्रत्येक बाजार में दुकानदार खुद खरीदकर नीला और हरा डस्टबिन लगाएंगे। गीला कूड़ा हरे रंग के डस्टबिन में इकट्ठा होगा जबकि सूखा कूड़ा नीले डस्टबिन में डाला जाएगा। रोजाना शाम चार बजे पालिका की वैन आएंगी और कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा कर ले जाएंगी। नगर पालिका के पास अलग-अलग कूड़ा जमा करने के लिए वाहन भी हैं। इनमें गीला और सूखा कूड़ा अलग करने की व्यवस्था है। नगर के सराफा बाजार में इस व्यवस्था को शुरू भी कर दिया गया है। दुकानदारों ने डस्टबिन लगवा लिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया के तहत सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका के कर्मचारी भी कूड़े को अलग-अलग इकट्ठा करेंगे और निस्तारण केंद्र पर ले जाएंगे। गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी जबकि सूखे कूड़े को रिसाइकिल करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed