लाइटें बंद रहीं, फैला दीयों का प्रकाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री के एक आह्वान पर पूरा जनमानस उठ खड़ा हुआ। ठीक नौ बजे लाइटें बंद थी, लेकिन हर घर जगमगा रहा था। कहीं दीप जल रहे थे तो कहीं पर मोमबत्तियों के पिघलते मोम की खुशबू फैली थी। टार्च, मोबाइल की रोशनी से भी लोगों ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाई। छोटी बस्तियों के गली मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनी और सोसाइटी तक में प्रकाश पर्व मनाया गया। युवाओं ने उत्साह में आतिशबाजी छुड़ाई।
लोगों में उत्साह इतना था कि नौ बजे से पहले ही घरों और स्ट्रीट लाइटों को बंद कर दिया गया। बच्चे, बूढ़े और युवा सभी अपने घरों पर दीप जलाने के लिए जुट गए। जाट कॉलोनी, नुमाइश कैंप, रामपुरम का हर घर दीयों की रोशनी से जगमगा रहा था। लोग छत और घर के दरवाजे पर खड़े टार्च एवं मोबाइल से रोशनी किए थे। मुस्लिम आबादी खालापार में गलियों में भी नौ बजे अंधेरा कर घरों की छतें रोशन की गईं। लोग मोबाइल और टार्च से रोशनी करते दिखे। मीनाक्षी चौक के पास स्थित मस्जिद वाली गली में मोमबत्तियां जला रहे फुरकान और अफसर ने बताया कि हर घर में लाइटें बंद कर गलियों को रोशन किया गया। पान मंडी में मोहम्मद नईम, मुस्तकीम, उत्तम अरोरा, खालापार में असद जमां आदि ने दीप और टार्च जलाईं। शहीद चौक और फक्कर शाह चौक पर भी बड़ी संख्या में लोग घरों में रोशनी करते नजर आए। नगर की गांधी कॉलोनी, साकेत, जाट कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, रामपुरी, नई मंडी, अंकित विहार, संतोष विहार, आनंद विहार, मोती महल, उत्तरी सिविल लाइन, दक्षिणी सिविल लाइन समेत हर कॉलोनी दीपोत्सव की गवाह बनी। कुछ लोग उत्साह में घरों से बाहर भी निकल आए तो कुछ ने अपनी दुकानों पर जाकर दीये जलाए। अंसारी रोड पर किरण होम में 90 वर्षीय ओमकारदत्त शुक्ला ने अपनी पत्नी सरला के साथ दीये जलाए। हर तरफ दिवाली जैसा उत्साह दिखा। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। संतोष विहार निवासी बुजुर्ग सोना देवी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा अवसर देखा जब बिना पर्व के ही दीपावली मनाई गई हो। सरकुलर रोड निवासी अन्यया दत्त, अथर्व, लक्ष्यदेव, देवांश ने बताया कि दीपक जला कर काफी अच्छा लगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस पर देश विजयी होगा। उधर, देहात में भी सभी वर्गों के लोगों ने रोशनी की। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने अपने घर पर दीये जलाए, कहा कि पूरा देश कोरोना की जंग में एक साथ खड़ा है। हमें जीत हासिल करेंगे।
-----------------------
थानों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों ने जलाए दीये
जनपद के थानों में भी पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ दीये जलाकर प्रधानमंत्री की मुहिम में सहयोग दिया। शहर कोतवाली में एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने पहुंचकर दीये जलाए। मीनाक्षी चौक, महावीर चौक पिकेट के पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से रोशनी की।
-------------
तीन दिन से तैयारी में जुटे थे लोग
इस प्रकाश पर्व के लिए लोग तीन दिनों से तैयारी कर रहे थे। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। दीये और मोमबत्ती खरीदी जा रही थीं। दीये बेचने वालों को इससे रोजगार भी मिला।

खतौली में दीपक जलाते मुस्लिम समाज के बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मंसूरपुर में दीपक जलाते शुगर मिल के अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के खालापार में टार्च से रोशनी करता परिवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर में मार्ग पर दीपक जलाते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के खालापार में घरों के बाहर दीपक जलाते मुस्लिम समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर कोतवाली के गेट पर दीपक जलाते एसपी सिटी सतपाल आंतिल और इंस्पेक्टर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रामपुरी में दीपक जलाता परिवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में हिंदु-मुस्लिमों ने एक साथ दीपक जलाए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मोरना में दीपक जलाती बालिकाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सिसौली में अपने परिवार के साथ दीपक जलाते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सिसौली में अपने घर पर दीपक जलाते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर के सुभाष नगर में दीपक से देश का नक्शा बनाते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में दीपक जला कर सेल्फी लेती शिक्षिका।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में दीपक जलाते स्वामी ओमानंद महाराज एवं अन्य।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

9-जानसठ में दीये व मोमबत्ती की रोशनी से दीवाली की तरह जगमगा उठा कस्बा।- फोटो : KHATAULI

सरकुलर रोड पर दीपक जलाकर सेल्फी लेती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दीप उत्सव में ओइम की आकृति में जलाए गए दीपक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेस के दोरान कलक्ट्रेट में मौजूद सर्वसमाज के धार्मिक गुरु एवं डीएम औ- फोटो : MUZAFFARNAGAR