फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Every activity of the candidates will be monitored by the commission

प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर होगी आयोग की नजर

Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Every activity of the candidates will be monitored by the commission
जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर होगी आयोग की नजर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने विधानसभा निर्वाचन को लेकर संबंधित अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर आयोग की नजर रहेगी। लापरवाह अधिकारियों पर सीधे कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में फ्लाइंग स्क्वॉयड, स्टेटिक टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी, लेखा टीम एवं वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वॉयड, स्टेटिक टीम, अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं। अवैध शराब, शस्त्रों का जखीरा व भारी मात्रा में कैश आदि मिलता है तो इस संबंध में तत्काल जानकारी देंगे। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आदर्श आचार संहिता का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं होने दिया जायेगा। उड़न दस्ता टीम से कोई भी जनसभा न छूटे तथा इस प्रकार वीडियोग्राफी करें कि पंडाल, कुर्सी, वहां पर वाहनों के नंबर प्लेट सहित भोजन आदि के संबंध में भी पूरी जानकारी वीडियो में आनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी अधिकारी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला निर्वाचन कंट्रोल सेंटर ने पीपीटी के माध्यम से सि-विजिल ऐप के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए 100 मिनट का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें उड़न दस्ता टीम के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में 30 मिनट के अंदर शिकायत पर कार्यवाही करते हुए विवरण को अपने रिटर्निंग अधिकारी को अग्रेसित कर शिकायत का निस्तारण कराएंगे। नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed