फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evan's X Ray Machine And Pathology Lab Seal

ईवान की एक्स रे मशीन और पैथोलॉजी लैब सील

Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Evan's X Ray Machine And Pathology Lab Seal
नगर के ईवान हास्पिटल में सीलिंग की कार्यवाही करती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ईवान हॉस्पिटल में बिना रजिस्ट्रेशन के चलाई जा रही पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे मशीन को सील कर दिया गया। हॉस्पिटल में पैन्डेमिक पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी के आदेशों का उल्लंघन करने पर पीकू, आईसीयू, सीसीयू एवं एचडीयू यूनिट भी सील कर दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल की पैंडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी के आदेशों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिल रही थी। एसीएमओ डॉ शरण सिंह एवं डॉ अरविंद पंवार को हॉस्पिटल का निरीक्षण करने भेजा जहां उन्हें भारी अनियमितताएं मिली। हॉस्पिटल के कुछ विभागों को सील कर नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि ईवान हॉस्पिटल में एक्सरे विभाग तथा पैथोलॉजी लैब दोनों का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनो को सील कर दिया है। हॉस्पिटल ने पैंडेमिक पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी के आदेशों का उल्लंघन किया है। इस कारण हॉस्पिटल के पीकू, आईसीयू, सीसीयू एवं एचडीयू यूनिट को भी सील कर दिया गया है। ईवान हॉस्पिटल को एक नोटिस जारी किया गया है, इस नोटिस में हॉस्पिटल को जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed