फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evaluation work increasing

मूल्यांकन कार्य ने पकड़ी तेजी

Sun, 30 Apr 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 30 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को सभी केंद्रों पर शिक्षकों की भी उपस्थिति काफी रही। वहीं, मूल्यांकन में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।       
विज्ञापन


जनपद में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। शुक्रवार को कार्य धीमा रहा, लेकिन शनिवार को मूल्यांकन ने रफ्तार पकड़ ली। जीआईसी में करीब 250 से अधिक शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, डीएवी इंटर कालेज, ग्रेन चेंबर और इस्लामिया इंटर कालेज में भी शिक्षकों ने मूल्यांकन में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों की भीड़ रही। शनिवार को केंद्रों पर फिजिक्स, मैथ, हिंदी और नागरिक शास्त्र विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। बताया कि इस बार कापियों में नकल की संभावना कम दिख रही है, क्योंकि प्रत्येक छात्र-छात्रा के सवालों को हल करने के तरीके भिन्न हैं, जबकि पूर्व में ऐसा नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर इंग्लिश और टफ विषयों में कई-कई छात्रों के एक ही जवाब लिखे मिलते थे। डीआईओएस वीपी सिंह ने मूल्यांकन में नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed