{"_id":"5fa9904f8ebc3e9bfb4886ed","slug":"eo-will-be-fined-if-garbage-burnt-muzaffarnagar-news-mrt510334143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूडा जला तो ईओ पर होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूडा जला तो ईओ पर होगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा जला तो ईओ पर होगा जुर्माना
मुजफ्फरनगर। पाबंदी के बावजूद नगर में लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
सोमवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 365 रहा, जो अभी भी खतरनाक स्थिति में है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने नगर में कूड़ा जलाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका का पत्र भेजा है, जिसमें कहा कि यदि कूडे़ जलाने पर रोक नहीं लगी तो ईओ पर जुर्माना किया जाएगा। उधर, प्रदूषण को कम करने के लिए भोपा रोड, रेलवे रोड आदि स्थानों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव भी कराया गया। बढ़ते वायु प्रदूषण से जिले की आबोहवा बिगड़ रही है, जिससे हवा जहरीली होती जा रही है। रात में स्मॉग छाने लगता है। कूड़ा आदि जलाने पर पाबंदी है, इसके बावजूद शहर में कूड़ा जलाया जा रहा है। सोमवार को भी उत्तरी सिविल लाइन क्षेत्र में भोपा पुल के नीचे कूडा जलता हुआ मिला है।
गन्ने की पत्ती भी जलाई जाएगी
मुजफ्फरनगर। जिले में शुगर मिल चल चुकी है। गन्ने की कटाई हो रही है। किसान अपने गन्ने के खेत खाली करके गेहूं की बुवाई करेंगे। इसके लिए किसान गन्ने की खेत में पड़े पत्ती जलाते है, जिससे वायु प्रदूषण होता है। अभी इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।