{"_id":"60d37ea98ebc3ed77d7c6f34","slug":"eo-surrounded-in-the-municipality-for-not-pending-payment-muzaffarnagar-news-mrt544162634","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित भुगतान न होने पर पालिका में ईओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित भुगतान न होने पर पालिका में ईओ का घेराव
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ का घेराव करते पालिका के ठेकेदार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लंबित भुगतान नहीं होने पर पालिका में ईओ को घेरा
मुजफ्फरनगर। आश्वासन के बावजूद भी भुगतान नहीं होने के कारण नाराज ठेकेदारों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ईओ ने ठेकेदारों के साथ अभद्रता की। इस पर जमकर नोकझोंक हुई। ठेकेदारों ने भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शहर के विकास के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के तहत 125 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें से करीब 12 करोड़ रुपये के कार्य ठेकेदारों द्वारा संपन्न कराए जा चुके हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा एडीएम वित्त आलोक कुमार के नेतृत्व में गठित जांच समिति से जांच के उपरांत भुगतान के निर्देश दिए। करीब तीन करोड़ रुपये के कार्यों के लिए जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम की संस्तुति होने पर भी पालिका प्रशासन द्वारा भुगतान ठेकेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन और पालिका प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
एसोसिएशन अध्यक्ष आदेश त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को ठेकेदार नगरपालिका पहुंचे और ईओ हेमराज सिंह से उनके कार्यालय में मीटिंग करते हुए भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। आरोप है कि इसी दौरान ईओ हेमराज सिंह ने ठेकेदारों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसको लेकर हंगामा हो गया और ठेकेदारों ने उनका विरोध करते हुए घेराव शुरू कर दिया। आदेश त्यागी ने आरोप लगया कि ईओ भुगतान नहीं करने को लेकर पालिका का बजट पारित नहीं होने का बहाना बना रहे हैं, जबकि 14वें और 15वें वित्त आयोग का भुगतान करने के लिए पालिका के बजट पारित होने की जरूरत नहीं है। प्रदर्शन के दौरान ठेकेदार इंद्र नारायण माथुर, अनिल, मनीष कुमार, ब्रिजेश त्यागी, रोबिन सिंह, धनवीर, संजय गौतम, जहीर खान, मुनीर अहमद आदि शामिल रहे।