फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   EO order revoked by chairperson

ईओ के आदेश चेयरपर्सन ने निरस्त किए

Sun, 18 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
EO order revoked by chairperson
ईओ के आदेश चेयरपर्सन ने निरस्त किए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन की बिना अनुमति के ईओ ने नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव का आदेश जारी कर दिया। त्योहारों के बीच सफाई व्यवस्था पर असर को देखते हुए चेयरपर्सन ने ईओ के आदेश को निरस्त कर दिया है।

पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव की अनुमति चेयरमैन को देनी होती है। चेयरमैन ही निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करते हैं। चुनाव पर होने वाला खर्च भी चेयरमैन के हस्ताक्षर से ही निकलता है। पालिका में हाल ही में ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने गुपचुप तरीके से आदेश जारी करते हुए कर निर्धारण अधिकारी अरुण सिंह को मुख्य निर्वाचन अधिकारी घोषित कर दिया। अरुण सिंह ने चुनाव की तिथि तय करते हुए 18 अक्तूबर से लेकर 11 नवंबर तक का कार्यक्रम जारी कर दिया। पालिका के सात कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में अपने साथ लगा दी। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को जब चुनाव का पता लगा, तो वह नाराज हो गईं। नवरात्र का त्योहार चलने, इसके बाद दशहरा, दीपावली एवं अन्य त्योहार आने से सफाई व्यवस्था निरंतर चलनी है। चुनाव होने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी और शहर में इसका एक गलत संदेश जाएगा। इसे देखते हुए चेयरपर्सन ने ईओ के चुनाव कराने के आदेश को निरस्त कर दिया। अपने आदेश में उन्होंने लिखा कि ईओ ने त्योहारों के बीच अव्यवहारिक आदेश दिया है और चेयरपर्सन के अधिकारों का अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed