फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   EO has shown the order of the government

ईओ ने शासन के आदेश को दिखाया ठेंगा

Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
EO has shown the order of the government
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान के प्रति लापरवाही बरतने ओर शासन के निर्देशों के बावजूद भी इसको समयावधि में निपटाने में लापरवाही बरतने के कारण पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह सहित पांच निकायों के ईओ को नोटिस जारी हो गया है। इनसे दो दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2021 में प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की थी। सीएम योगी की प्राथमिकता में होने के कारण शासन द्वारा इसके लिए दिशा निर्देश जारी किये और लोक निर्माण विभाग तथा नगर विकास विभाग के अधीन सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अलग- अलग डेडलाइन घोषित कर दी गयी थी। इसमें नगर विकास विभाग द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश में प्रदेश के नगरीय निकायों के अधीन सड़कों की रोड डायरेक्टरी तैयार किये जाने, सड़कों को गड्ढामुक्त करने एवं नवीनीकरण और रेस्टोरेशन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश के साथ ही नगरीय निकायों के अधीन सभी सड़कों को 30 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत गड्ढामुक्त करने पर विशेष जोर दिया गया था।
विज्ञापन

शासन के इन आदेशों पर अधिकांश निकायों ने गंभीरता नहीं दिर्खाई। 11 और 21 अक्तूबर को भी आदेश पत्र जारी किए गए और सभी ईओ को चेताया गया। सहारनपुर मंडल में 15 निकायों में गड्ढा मुक्ति के लिए कोई कार्यवाही नहीं होने पर शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसमें सहारनपुर की दो, शामली की सभी आठ निकायों के ईओ को नोटिस जारी किया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर में 10 निकायों में से पांच निकायों के ईओ के प्रति शासन ने नाराजगी जताई है। इनमें नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के साथ साथ नगर पंचायत जानसठ, नगर पंचायत भोकरहेडी, नगर पंचायत सिसौली और नगर पंचायत मीरापुर के अधिशासी अधिकारी लापरवाही बरतने के दोषी साबित हुए हैं। शासन ने जिले की इन पांचों नगरीय निकायों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें नगरीय निकाय निदेशालय की उपनिदेशक रश्मि सिंह ने दो दिन में 25 अक्तूबर तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed