{"_id":"681e5d250a3a0e8eea03bb7f","slug":"entrepreneurs-said-time-to-teach-pakistan-a-lesson-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-145297-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उद्यमी बोले, पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उद्यमी बोले, पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीमा पर चल रही तनातनी पर उद्यमियों की भी निगाह है। पहलगाम में अंजाम दी गई आतंकवादी घटना से आहत जनपद के उद्यमी पाकिस्तान से बदला चाहते हैं। उद्यमियों ने कहा कि अब सवाल देश की अस्मिता का है। इसलिए वह बदले की कार्यवाही में सेना और देश के साथ खड़े हैं।
यूपी पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल का कहना है कि पाक से युद्ध जैसे हालात में पेपर उद्योग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यदि पड़ता भी है तो वह देश की आनबान और शान को अहम मानते हैं। पहलगाम में की गई कायराना हरकत का पाकिस्तान को सबक मिलना चाहिए। वह देश और सेना के साथ हैं।
आइआइए के चेयरमैन पवन गोयल का कहना है कि सबसे पहले वह भारतीय सेना का पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हैं। सैन्य कदम राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं और वह सभी उसका पूरा समर्थन करते हैं। इस स्थिति का असर व्यापार, शेयर बाजार और वीजा या माल के आवागमन पर पड़ा है, लेकिन जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो व्यापार बाद में आता है।
विज्ञापन
आइआइए युवा विंग संयोजक अमन गुप्ता का कहना है कि जब बात देश की हो, तो कोई दूसरी बात ही नहीं। सेना के हर कदम का दिल से समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि बिज़नेस, निवेश, आयात-निर्यात आदि सब कुछ ज़रूरी है, लेकिन इन सबसे ऊपर है हमारा भारत है।
पेपर मिल उद्यमी मनीष भाटिया का कहना है कि हमारी सेना ने आतंकवादियों की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश का उद्योग जगत भारतीय सेना और सरकार के प्रत्येक निर्णय में साथ है। फिलहाल आतंकवाद की समस्या का स्थायी इलाज होना आवश्यक है।
आइआइए के पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर का कहना है पाकिस्तान आतंकवादियों की जन्मस्थली है। देश के लिए जहां भी जिस प्रकार भी आवश्यकता पड़ेगी हम हर संभव सहयोग के लिए सदैव तैयार है।
भारत के साथ युद्ध छेड़कर पाकिस्तान ने रिस्क लिया
फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल का कहना है कि भारतीय सेना का पराक्रम पाकिस्तान याद रखेगा। इस संकट की घड़ी में हिंदुस्तान का हर नागरिक अपने तन-मन और धन से सरकार के साथ है। इस युद्ध से उनके उद्यम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।