फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Entrepreneur's investment of Rs 100 crore stalled due to non-installation of electricity poles

Muzaffarnagar News: बिजली के खंभे न लगने से उद्यमी का 100 करोड़ का निवेश अटका

Thu, 18 Sep 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneur's investment of Rs 100 crore stalled due to non-installation of electricity poles
मुजफ्फरनगर। संधावली बाईपास पर संचालित रोलिंग मिल की ओर से करीब 100 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव शासन को दिया गया है लेकिन उद्योग की क्षमता बढ़ाने को लिए जा रहे बिजली कनेक्शन के तहत आपूर्ति के लिए लाइन नहीं खिंच पा रही। चार स्थानों पर खंभे लगाए जाने के विरोध से उद्यमी का निवेश अटक गया है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश भर के उद्यमियों से निवेश आमंत्रित किया था, जिसकी एवज में उद्यमियों को छूट का भी ऐलान किया गया था। जनपद के उद्यमी मोहम्मद फैसल ने संधावली बाईपास पर स्थित उनकी अमन रोलिंग मिल की क्षमता वृद्धि करते हुए करीब 100 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उद्योग को बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रस्तावित निवेश धनराशि का 90 प्रतिशत से अधिक खर्च भी कर दिया था लेकिन क्षमता वृद्धि के लिए बिजली की आपूर्ति देने वाली लाइन नहीं खिंच पाई।
विज्ञापन



70 करोड़ फंसे, 200 लोगों के रोजगार पर लगा ब्रेक

फैक्टरी में टीएमटी सरिया का उत्पादन होता है। उत्पादन क्षमता 200 टन प्रतिदिन करने के लिए विद्युत भार 17 से बढ़ाकर 22 एमवीए किया जाना है, जिसके बाद उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो जाएगी। कंपनी की ओर से 79.48 करोड़ रुपये का कैपिटल इन्वेटमेंट किया जा रहा है। काफी पैसा खर्च होने के बाद नरा बिजलीघर से आ रही विद्युत लाइन फैक्टरी तक नहीं पहुंच पाई। गांव संधावली के समीप चार किसानों की भूमि में बड़े विद्युत खंभे नहीं खड़े हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन से कंपनी को मिल चुका लेटर ऑफ कंफर्ट
कंपनी निदेशक मो. फैसल ने बताया कि इन्वेस्टर समिट में करीब 100 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर अमल करते हुए फैक्टरी में मशीनों को स्थापित कराया गया है। धरातल पर निवेश आने से उत्तर प्रदेश सरकार की एजेंसी यूपी इन्वेस्ट अप की ओर से कंपनी को लैटर ऑफ कंफर्ट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed