{"_id":"58a895544f1c1b815fd851df","slug":"engneer-ne-fansi-lagayi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर के आत्महत्या पर परिजनों से जानकारी लेती नई मंडी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कमरे में पंखे से लटक कर एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो शव पंखे पर लटका हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित पक्ष द्वारा कार्रवाई नहीं करने की बात लिखकर देने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक ने सुसाइड नोट में खुद को डिप्रेशन में जाने की बात लिखी है।
नईमंडी कोतवाली के द्वारिकापुरी निवासी अमरीश कुमार का बेटा तनु कुश (30) साफ्टवेयर इंजीनियर था। बंगलूरु में नौकरी छोड़कर काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। परिजनों ने उसका उपचार भी कराया, लेकिन पिछले काफी दिनों से मृतक अपने कमरे में अकेला ही रहता था। शुक्रवार रात किसी समय प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर तनु कुश ने जान दे दी। शनिवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन ने कमरे में झांका तो देखा कि शव पंखे से लटका हुआ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस जाली के दरवाजे को ताड़कर शव को नीचे उतारा। मृतक ने कमरे में सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा रखा था, जिसमें उसने डिप्रेशन का शिकार होने के चलते आत्महत्या करने की बात को लिखा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।