फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Engineers, workers hostage

इंजीनियरों, मजदूरों को बंधक बनाया

Tue, 06 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Engineers, workers hostage
भाकियू द्वारा बंधक बनाए गए इंजीनियर और मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
खतौली हाईवे बाईपास में अधिग्रहण की गई किसानों की भूमि का बकाया मुआवजा, नावला कोठी और भंगला कट पर दुर्घटना रहित जोन बनाए जाने की मांग को लेकर भाकियू ने जमकर हंगामा किया। किसानों की जमीन के बकाया मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बाईपास पर पहुंच कर सड़क मरम्मत का कार्य ठप कर दिया। तीन इंजीनियरों समेत मजदूरों को बंधक बना लिया गया। 
विज्ञापन


हाईवे बाईपास पर टोल प्लाजा की ओर से सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत तथा ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाईपास पर पहुंच कर आरसीएम कंपनी के इंजीनियर प्रवीण कुमार, अखिलेश शुक्ला, अमित कुमार तथा सड़क मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों को बंधक बनाकर बैठा लिया। इस काम में लगी मशीनों को भी किसानों ने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाईपास में अधिग्रहण की गई 32 ग्रामों के किसानों की भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। नावला कोठी, भंगेला कट पर कार्य अधूरा होने की वजह से दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसको लेकर कई बार टोल प्लाजा अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है, मगर कोई कार्य नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को भुगतान तथा दोनों कट पर दुर्घटना रहित जोन नहीं बनाया जाता तब तक कार्य बंद रखा जाएगा। इस दौरान जितेंद्र कुमार, कपिल सोम, पीतम सिंह, मनोज सहरावत, डॉ. संजीव, बिट्टू तिगाई, सोनू, शेरू, भानू, मांगे, ब्रजवीर, अमरीश, लीलू, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।


11 करोड़ रुपये एनएचएआई को दिए
हाईवे बाईपास पर सड़क मरम्मत में लगे इंजीनियरों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंचे टोल प्लाजा के जीएम मेंटीनेंस ब्रजेश सिंह ने बताया कि दोनों कट पर दुर्घटना जोन बनाने के लिए उन्होंने एनएचएआई को 11 करोड़ रुपये करीब दो माह पूर्व दिए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रुपये लेने के बाद भी एनएचएआई ने कोई कार्य नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed