फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encroachment removed from market

बाजार से अतिक्रमण हटवाया

Sat, 17 Feb 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 17 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from market
Encroachment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। प्रशासन ने नगर से अतिक्रमण हटवाया। पालिका कर्मचारियों ने सामान भी जब्त किया तथा आधा दर्जन दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इस दौरान पुलिस ने एक रोडवेज की अनुबंधित बस का चालान भी काटा। सड़कों पर खड़े वाहनों के चालान काटकर उनसे जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन


शनिवार को सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज व तहसील की राजस्व टीम तथा नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और पीएसी बल को साथ लेकर जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटवाने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने खुद अपने सामान को अंदर रख लिया। पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। सड़कों पर खड़े वाहनों के पुलिस ने चालान काटकर मालिकों से जुर्माना वसूला। जीटी रोड पर बीच सड़क में सवारियों को चढ़ाने और उतारने को लेकर जाम लगने पर पुलिस ने रोडवेज की अनुबंधित बस का चालान काट दिया।
विज्ञापन


 रोडवेज चालकों में भी अफरातफरी मच गई थी। एआरएम रणजीत सिंह ने रोडवेज बस डिपो की संचालित बसों के चालकों को चेताया कि वे जीटी रोड, जानसठ तिराहे पर बसों को नहीं रोकेंगे।    सीधे बस रोडवेज बस अड्डे          पर जाएगी। अतिक्रमण हटवाने में ईओ ओमगिरि, एआरएम रणजीत सिंह के अलावा पालिका कर्मचारी तथा भारी पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed