{"_id":"607c79958ebc3ea16d52c6e9","slug":"encouragement-to-vote-for-the-candidate-of-your-choice-muzaffarnagar-news-mrt535063627","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने को लेकर कहासुनी
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू के मोहल्ला जहांगीर पट्टी में शनिवार देर रात मतदान में अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें गय्यूर, आस मोहम्मद, माजिद, बाबर, राहत और शादाब शामिल हैं। सभी आरोपियों का रविवार दोपहर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के मोहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी कुछ लोगों में शनिवार देर रात बात करने के दौरान ही अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकाते हुए मामले को शांत किया।