फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encounter of 10 thousand was robbed in an encounter

मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी लुटेरा दबोचा

Sun, 07 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encounter of 10 thousand was robbed in an encounter
चरथावल में हरनाकी कें जंगल में मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी लुटेरा दबोचा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी-हरनाकी मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड़ में ई-रिक्शा लूट मामले में फरार चल रहे 10 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक बाइक, लूटा मोबाइल फोन और तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि बिरालसी चौकी प्रभारी रविवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस की निगाह एक बाइक पर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों हरनाकी मार्ग पर फरार हो गए। पुलिस ने हरनाकी मार्ग पर जंगलों की घेराबंदी कर दी। चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कलीम उर्फ अकलीम, निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली है। घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वह थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट के मामले में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से एक बाइक, लूट का मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी चरथावल का बताया गया है। सीओ से बताया कि पकड़े गया आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है। उस पर विभिन्न थानों में छह से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। फिलहाल उस पर चरथावल की घटना में 10 हजार का इनाम घोषित था। आसपास के जनपदों के थानों से कुंडली खंगाली जा रही है। इनसेट:
विज्ञापन

चार महीने पूर्व हुई लूट की वारदात में था वांछित
चरथावल। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि गत छह मार्च को बलवाखेड़ी नहर पर बदमाशों ने आतंकित कर आदिल पुत्र हसन निवासी हसनपुर लुहारी थानाभवन जिला शामली से ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और नगदी लूट ली थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बीती 20 मार्च को तीन आरोपी शहरयाब उर्फ भूरा निवासी नगलां राई थाना चरथावल, आबिद पुत्र अली हसन निवासी मोहल्ला कलंदर थाना कोतवाली शामली और जावेद पुत्र अली हसन पुत्र निवासी करमूखेड़ी थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब मौके से कलीम उर्फ अकलीम मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed