{"_id":"5e3f033f8ebc3ee5d808a1f6","slug":"enchanted-with-cultural-presentations-muzaffarnagar-news-mrt4679787198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित एथलीट मीट में मार्च पास्ट करती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
एसडी पब्लिक स्कूल की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता से पूर्व विद्यार्थियों ने पथसंचलन का प्रदर्शन कर खेल ध्वज के समक्ष खेल भावना एवं नियमों का पालन करने की शपथ ली। जूनियर विंग के छात्रों ने बेंगिंग बीट्स प्रस्तुत किया। ताल एवं पीटी अभ्यास आकर्षक रहा। ट्राइबल फन शारीरिक व्यायाम, हूप्स एवं पैराशूट्स पर आधारित संगीतमय ड्रिल, फिटनेस फ्रीक में विनोदपूर्ण रेस का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। योग मुुद्राओं और मार्शल आर्ट पर आधारित एकिडो प्रस्तुति बेहतर रही। अतिथि आरती कुमार ने विद्यालय की कक्षा 12वीं की ऑल इंडिया टॉपर करिश्मा अरोरा, टॉपर रिया गोयल, स्तुति जैन, कक्षा दस की अनुष्का सिंह, सक्षम मित्तल को पुरस्कृत किया। अर्णव शर्मा, ईशा राठी को अति उत्तम बालक-बालिका, विदुषी शर्मा मुख्य प्रिफेक्ट, ऋषभ चावल, प्रीति मदान, स्वाति सैनी को विभिन्न पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में फ्लेमिंग एरोज आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्रीय एकता पर आधारित नृत्य एक भारत, श्रेष्ठ भारत की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। मुख्य अतिथि सोमांश प्रकाश ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, मदनलाल, आकाश कुमार, शिशिर संगल, प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, शिव कुमार, नीलम महाना, रेणु गोयल, कुमुद गार्गी, गीता मित्तल आदि मौजूद रहे।