फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emphasis on the imperative of art in education

शिक्षा में कला की अनिवार्यता पर बल दिया

Sun, 06 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the imperative of art in education
शिक्षा में कला की अनिवार्यता पर बल दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कला समर्पित संस्था कलांगन की ओर से ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ऑनलाइन प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों के शिक्षकों एवं छात्रों ने भाग लिया। कलांगन सचिव डॉ कंचन प्रभा शुक्ला ने शिक्षा में कला की अनिवार्यता पर बल दिया।

उद्घाटन प्रख्यात समाजसेविका साध्वी शांति शर्मा ने किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने ऑनलाइन संदेश में कहा कि यह प्रदर्शनी गुरु शिष्य संबंधों को प्रगाढ़ करेगी। इससे भारतीय संस्कृति के प्रचार और प्रसार को विशेष बल मिलेगा। डॉ आरके अग्रवाल ने कहा कि कलाएं मानव के अंतर्मन को प्रशिक्षित करती हैं, जिससे उनका भारतीयता के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। विशेष आमंत्रित कलाकारों में आरए अग्रवाल, डॉ बलदेव सिंह गंभीर, डॉ राम शब्द सिंह, डॉ अखिलेश शर्मा, डॉ नीलिमा गुप्ता, डॉ महेश कुमार, डॉ उषा किरण, डॉ राजेंद्र राजन, डॉ निशा गुप्ता, डॉ निशा शर्मा, डा राजबल सैनी, डॉ महावीर सिंह, डॉ वेदपाल, आलोक उनियाल, सुनील सैनी, डॉ वंदना वर्मा, नीतू वशिष्ठ आमंत्रित कलाकारों का कार्य नवोदित कलाकारों के लिए प्रेरणा देता रहेगा। अतिथि कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के साथ अपने आशीर्वचन भी ऑनलाइन प्रेषित किए। डॉ राजपाल सैनी, प्रीति, ममता सैनी इंदू अनमोल सोनी, मोहिनी, राधिका प्राची, अनुपम सैनी, अंजलि सैनी का सहयोग रहा। कलांगन संस्थापक डॉ महावीर सिंह ने कहा कि कलांगन जनपद में कला के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed