फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emphasis on removing evils and promoting education

कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on removing evils and promoting education
मंसूरपुर के गांव सोंटा में राठी खाप मिलन समारोह में उपस्थित लोग। - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। राठी खाप के सम्मेलन में सामाजिक बुराइयों को दूर करने और शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया गया। बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। शादी में फिजूलखर्ची रोकने पर बल दिया।
विज्ञापन

गांव सोंटा में राठी खाप मिलन समारोह का आयोजन जितेंद्र राठी के आवास पर किया गया। आयोजक परमेंद्र फौजी ने बताया कि राठी खाप से जुड़े 20 गांव के लोग मिलन समारोह में शामिल हुए। सभी ने राठी खाप की एकता पर बल दिया। वक्ताओं ने समाज से नशाखोरी, दहेज प्रथा जैसी बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। साथ ही लड़कियों को शिक्षित करने पर बल दिया। वक्ताओं ने एक स्वर से शादी विवाह में अधिक खर्च ना करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राठी खाप के बाबा ब्रह्म सिंह के प्रतिनिधि बिट्टू राठी ओर अजीत राठी रहे। अध्यक्षता सेवाराम सोंटा और संचालन राजेंद्र फौजी ने किया। समारोह में थांबेदार कृष्णपाल राठी, धीर सिंह राठी बेहड़ा, सुरेंद्र राठी सलेमपुर, टीटू राठी, वीरेंद्र राठी नारसन, योगेंद्र राठी, सुनील पहलवान, बाबूराम राठी खेड़ी फिरोजाबाद, बिन्नू राठी करेहड़ा, कुलबीर सिंह राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, नवीन राठी भूराहेड़ी, मास्टर महक सिंह इटावा, धर्मेंद्र राठी ठीकरी व मोहन वीर सिंह राठी खाप मंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed