फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Emergency services will be alert on Deepawali

दीपावली पर अलर्ट रहेंगी आकस्मिक सेवाएं

Sat, 26 Oct 2019 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Emergency services will be alert on Deepawali
दीपावली पर अलर्ट रहेंगी आकस्मिक सेवाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर जनपद में सभी आकस्मिक सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस विभाग के साथ ही दमकल विभाग को भी किसी भी तरह की घटना होने की स्थिति में तैयार रहने को कहा गया है। इसके मद्देनजर शनिवार को सीएफओ रमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम ने शहर क्षेत्र के साथ ही देहात क्षेत्रों में भी पहुंचकर वहां आग पर काबू पाने के उपायों की जानकारी ली। सीएफओ ने बताया कि शहर क्षेत्र में झांसी रानी के साथ ही पटाखे बिक्री वाले स्थलों पर अग्निशमन की गाड़ियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही खतौली में पहले से एक गाड़ी को तैयार रखा गया है, जबकि देहात क्षेत्र के हिसाब से भी अग्निशमन की गाड़ियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी तरह की घटना होने पर सूचना मिलते ही तत्काल पीड़ित व्यक्ति को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed