फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electronics and Cloth Shop opened in the city

शहर में खुल गईं इलेक्ट्रॉनिक्स और क्लॉथ शॉप

Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electronics and Cloth Shop opened in the city
शहर में खुल गईं इलेक्ट्रॉनिक्स और क्लॉथ शॉप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जा चुका है। शुक्रवार देर रात केंद्र सरकार ने ग्रीन जोन (कोरोना संक्रमण रहित क्षेत्र) में सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के दिशा-निर्देश दिए थे। इसे लेकर व्यापारी वर्ग में ऊहापोह की स्थिति फैल गई। इसे सभी जगह के निर्देश मान गलतफहमी में दुकानदार शनिवार की सुबह छह बजे से ही दुकानें खोल दिए। इसके बाद, जिला प्रशासन के निर्देश पर पूर्ववत व्यवस्था लागू होने का हवाला देते हुए व्यापारियों को सही निर्णय से अवगत कराया।
शहर के अंसारी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के साथ ही एसडी मार्केट में भी ऊपरी मंजिल की कई दुकानें खोल ली गईं। दुकानें खुलने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और केंद्र के निर्देश ग्रीन क्षेत्रों के लिए होने का हवाला देते हुए फिलहाल जनपद में कोई दुकान नहीं खुलने देने की बात कहकर दुकानें बंद कराईं। एसडी मार्केट से कुछ व्यापारियों को हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें बाद में थाने से ही चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
- भाजपा जिला कोषाध्यक्ष और एसडी मार्केट एसोसिएशन के प्रचार सचिव रमेश खुराना ने बताया कि केंद्र की एडवाइजरी को लेकर कपड़ा कारोबारियों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। कई कपड़ा व्यापारियों ने इस संबंध में दुकान खोलने संबंधी जानकारी मांगी, जिन्हें ग्रीन जोन संबंधी जानकारी देकर समझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि केंद्र की एडवाइजरी ग्रीन जोन के लिए है। प्रदेश सरकार का अभी कोई आदेश नहीं आया है। जनपद में जरूरी वस्तुओं को छोड़कर अन्य दुकानें खोलने के संबंध में फिलहाल किसी तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े आदि की सभी दुकानें बंद रहेंगी। रमजान माह में भी लॉकडाउन वाला नियम जारी रहेगा। सुबह छह से नौ बजे तक जिन दुकानों को छूट दी गई है, वो ही खुलेगंी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed