फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity system collapsed due to strike of electrical workers, demonstrations at many places

Muzaffarnagar News: विद्युत कर्मियों की हड़ताल से चरमराई विद्युत व्यवस्था, कई स्थानों पर प्रदर्शन

Fri, 02 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity system collapsed due to strike of electrical workers, demonstrations at many places
विद्युत कर्मियों की हड़ताल से चरमराई विद्युत व्यवस्था, कई स्थानों पर प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद। विद्युत कर्मियों की हड़ताल से देवबंद क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार कराने की मांग की है।
नगर में सबसे ज्यादा खराब स्थिति फीडर नंबर 3 से जुड़े क्षेत्रों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र वेद विहार, शिव विहार, जनता कॉलोनी, प्रभात नगर, गणेश पुरम आदि की है। बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों में भारी आक्रोश है। बृहस्पतिवार की रात आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ कई जगह स्थानों पर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि घरों में रखे पानी के टैंक खाली हो गए, पेयजल आपूर्ति भी बाधित पड़ी है। आलम यह है कि नहाने समेत अन्य घरेलू कामकाज के लिए भी घरों में पानी नहीं आ रहा है। बिजली नहीं होने से बच्चे अपनी पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विद्युत अधिकारी भी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, देवबंद व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष तुषार गर्ग ने कहा कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने से सरकार को राजस्व की हानि पहुंच रही है। बिना बिजली के उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंच रहा है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने विद्युत निगम के चीफ एवं एससी से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विद्युत मंत्रालय को भी ट्वीट के जरिए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed