फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity supply was disrupted for hours, people were troubled

Muzaffarnagar News: घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान

Thu, 15 May 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for hours, people were troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिजली घरों से लाइन अलग करने और जर्जर तार बदलने के लिए शटडाउन लिया गया। इस कारण दर्जनों मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूरज की तपिश और चिलचिलाती गर्मी ने लोगो की मुश्किलों को दोगुना कर दिया।
बिजनेस प्लान और आरआरडीएस के तहत जनपद में विद्युत सुदृढीकरण का कार्य चल रहा है। बिजली घर और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के साथ ही जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है। इसी कड़ी में नगर के दर्जनों मोहल्लों और कॉलोनियों में बुधवार को शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया गया।
विज्ञापन

33/11 केवी मंडी समिति बिजली घर की 11केवी स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी की लाइन का विभक्तिकरण किया गया। इसके चलते 11केवी फीडर स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतिया फीडर व नई मंडी बिजली घर से आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही। वहीं 33/11 केवी उपकेन्द्र जिला अस्पताल 33 केवी लाइन का अनुरक्षण कार्य भी कराया गया। प्रात: सात बजे से 10ः00 बजे तक जिला अस्पताल बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र मल्हूपुरा गली नंबर एक से आठ तक, लद्दावाला, ब्रह्मपुरी, कंबल वाली गली, गाजावाली, रामपुरी, रैदासपुरी, आनंदपुरी गली नंबर एक, दो और तीन, गंगारामपुरा व सरकारी जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

-विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का आज से होगा निदान


ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए जिला स्तर पर तीन दिवसीय वाणिज्यिक मेगा कैंप का आयोजन विद्युत नगरीय वितरण मंडल, नुमाइश ग्राउंड के कैंपस में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप 15 से 17 मई तक लगेगा। इसमें एक ही स्थान पर उपभोक्ताओं के बिल संशोधन करने, नए संयोजन निर्गत करने और लोड बढ़ाने, मीटर बदलने, विद्युत बिल जमा कराने, अन्य वाणिज्यिक समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप सुबह 10 से सायं पांच बजे तक लगेगा।


तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित आज



संवाद न्यूज एजेंसी



बुढ़ाना। सरकार की आरडीएसएस योजना अंतर्गत बृहस्पतिवार को 33 केवीए लाइन के जर्जर तार व पोल बदलने के कारण चार उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति 3 घंटे बाधित रहेगी।



विभाग के एक्सईएन अजीत सिंह यादव ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य किया जाएगा। विद्युत वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भारत सरकार आरडीएसएस योजना शुरू की गई है।




इस योजना का मुख्य उद्देश्य वितरण क्षेत्र में सुधार करके बिजली की आपूर्ति को बेहतर बनाना और ग्राहकों को अधिक विश्वसनीय और किफायती सेवाएं प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत उपकेंद्र बिराल, परासौली, कुरालसी व डूंगर की आपूर्ति तीन घंटे बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed