फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity supply stalled for 13 hours due to falling of trees in the storm

Muzaffarnagar News: आंधी में पेड़ों के गिरने से 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 18 May 2023 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for 13 hours due to falling of trees in the storm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। आंधी से 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई। विद्युत लाइनों पर पेड़ों के अंधाधुंध गिरने के कारण आपूर्ति बाधित रही। बधाई कलां में 132 केवी बिजलीघर से जिले के नौ बिजलीघरों की आपूर्ति बृहस्पतिवार को 12 बजे तक शुरू हो पाई। चरथावल नगर और देहात में आपूर्ति दो बजे के बाद शुरू हो पाई।

बुधवार रात करीब एक बजे आंधी के कारण मुख्य मार्गों पर पेड़ टूट कर गिर गए। देहात के रास्तों पर पेड़ जमीन पर बिछ गए। अलसुबह टूटे पेड़ों को उठाने को सड़कों पर लोग पहुंच गए। विद्युत निगम के कर्मचारियों को पेड़ों को हटाने में 13 घंटे का वक्त लग गया। चरथावल थानाभवन मार्ग, रोहाना मार्ग पर यूकेलिप्टिस एवं पोपलर के पेड़ों को ज्यादा नुकसान हुआ।
विज्ञापन

चरथावल एसडीओ प्रियांशु त्यागी ने बताया बधाई कलां से चरथावल तक लाइनों पर काफी पेड़ गिर गए थे। रात से ही कर्मचारियों ने पेड़ों को हटाने में जुट गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद तारों को जोड़कर दोपहर बाद आपूर्ति चालू कराई गई। कुल्हेड़ी और रोहाना बिजलीघर की आपूर्ति 12 बजे शुरू हो गई थी। किसान कुबेर दत्त, रामभूल सिंह, आदि ने बताया खेतों में पोपलर के पेड और आम की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed