फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity department team held hostage in Jandheri, uproar

जंधेड़ी में बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाया, हंगामा

Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity department team held hostage in Jandheri, uproar
सिखेड़ा। क्षेत्र के गांव जंधेडी मे विद्युत चोरी पकड़ने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्युत कर्मचारियों को छुड़ाया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष ने जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उपखंड अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में जलंधर कुमार अवर अभियंता सिखेड़ा व विद्युत कर्मचारियों के साथ गांव जंधेडी में विद्युत चोरी रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान धर्मेंद्र उर्फ बबलू पुत्र हरबीरा के घर के परिसर की जांच के दौरान मीटर से पहले कट पाया गया। जिसको लाइनमैन संजीव कुमार द्वारा चेक किया गया तथा उसकी वीडियोग्राफी भी की गई। जिससे नाराज होकर धर्मेंद्र उर्फ बबलू, अमरदीप उर्फ मोना, मनीष, गजेंद्र, सनी, एवं चार पांच अज्ञात व्यक्ति अवर अभियंता सिखेड़ा जलंधर कुमार के साथ बदतमीजी करते हुए धमकाने लगे कि तुम हमारी इजाजत के बिना गांव में कैसे घुस गए।
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों ने मेरे कपड़े व सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और मेरे साथ जाति सूचक शब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त लोगों ने मुझे घर के अंदर खींच कर बंधक बना लिया तथा जान से मारने की कोशिश की। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सीमा पत्नी बबलू में थाने में तहरीर देकर जलंधर कुमार पर अपने घर में जबरदस्ती घुसने तथा अपने साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर आई है। जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed