{"_id":"60523d008ebc3e8ceb0ed974","slug":"electricity-corporation-to-pay-12-76-crores-of-municipality-muzaffarnagar-news-mrt5304115163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के 12.76 करोड़ का भुगतान करे बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के 12.76 करोड़ का भुगतान करे बिजली विभाग
विज्ञापन
पालिका के 12.76 करोड़ का भुगतान करे विद्युत निगम
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम को जारी पत्र में पालिका के 12 करोड़ 76 लाख 46 हजार 664 रुपये जमा करने के लिए कहा है। इस संबंध में ईओ पालिका भी 12 मार्च को पत्र जारी कर चुके हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विद्युत निगम पर पालिका के भवन में चल रहे कार्यालय का किराया एवं पालिका की सीमा में स्थापित सब स्टेशनों पर माह नवंबर 2020 तक का कुल 12 करोड़ 76 लाख 46 हजार 664 बकाया है। पालिका पर विद्युत निगम का जो बिल बकाया है वह इसमें से काटकर बाकी पैसा पालिका में जमा करने की व्यवस्था करे। उल्लेखनीय है कि विद्युत निगम ने एक करोड़ दस लाख रुपये के भुगतान के लिए पालिका को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के बाद यह कार्रवाई की गई।
- 3.25 लाख की ईओ की आरसी जारी
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम ने नगर पालिका के ईओ हेमराज के आवास के बकाया भुगतान के लिए 3.25 लाख रुपये की आरसी जारी की है। ईओ की आरसी जारी होने के बाद पालिका ने विद्युत निगम के खिलाफ यह कदम उठाया है।