फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electrical supply stalled due to rain in Charathaval

Muzaffarnagar News: चरथावल में बारिश में कारण विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 16 Sep 2024 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Electrical supply stalled due to rain in Charathaval
चरथावल। बारिश के कारण विद्युत लाइन में फाल्ट ढूंढने में 12 घंटे लग गए। अवर अभियंता कर्मचारियों के साथ खंभों पर लाइन चेक करने में जुटे रहे। उधर, खेतों में लबालब पानी भरने और तेज हवाओं में सब्जी और धान की फसल को नुकसान है।
विज्ञापन

तीन दिन से रूक-रूककर बारिश के मौसम के करवट बदलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, बधाई कलां से चरथावल आ रही विद्युत लाइन में फाल्ट से कसबे के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। शनिवार रात 12 बजे से ठप हुई आपूर्ति रविवार दोपहर 12 बजे शुरू हाे पाई। कस्बावासियों की पेयजल समस्या गहरा गई। जेई अरविंद कुमार ने बताया पूरी लाइन के इंसुलेटरों को चेक किया गया। लाइन में फाल्ट आने से चरथावल टाउन के उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दूधली के किसान नरेंद्र सैनी, रामभूल सिंह, सुरेंद्र कश्यप, मुकेश छिमाऊ का कहना है कि खेतों में पानी भरने से सब्जी की फसल को भारी नुकसान है। तेज हवा और बारिश से ईख गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed