{"_id":"58261a3b4f1c1b067fb3b443","slug":"electrical-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग पर बरसे पुराने नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग पर बरसे पुराने नोट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के बिल में पुराने 500 और 1000 के नोट जमा करने को लेकर बिजली घरों में सुबह से ही लाईन लग गई। पूरे दिन करोड़ों की धनवर्षा हुई। शहरी सर्किल में 5.60 करोड़ जमा हुए और ग्रामीण सर्किल में 2.32 करोड़ जमा हुए। नगर पलिका में जलकर के रुप में 30 लाख जमा हुए। दोनो जगहों पर देर रात बिल जमा करने वालों की लाइने लगी थी।
बिजली के बिल में 1000 और 500 के नोट लिए जाने की सूचना जैसे ही लोगों को लगी बिजली का बिल जमा करने को लेकर काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई। शाम छह बजे तक जिले में विद्युत विभाग पर जमकर धनवर्षा हुई। बिजली विभाग को उपभोक्ताओं ने 7.92 करोड़ जमा कराए।
शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता राजेश सिंह ने बताया कि उनके सर्किल में 12946 उपभोक्ताओं ने 2196 उपभोक्ताओं ने पांच करोड़ 60 लाख 42 हजार रुपए जमा कराए। ग्रामीण क्षेत्र में 4130 उपभोक्ताओं ने दो करोड़ 32 लाख रुपये जमा कराए। अधिशासी अभियंता शहरी क्षेत्र केपी पुरी ने बताया कि रात्रि 12 बजे तक 10 करोड़ से ऊपर आंकड़ा पहुंचने की संभावना है। उधर, नगर पालिका में जल कर जमा हुआ। शाम तक 30 लाख रुपये की वसूली जलकर के रुप में हुई।