फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electric pole collapses after vehicle hits vehicle, power supply disrupted

Muzaffarnagar News: वाहन की टक्कर से गिरा बिजली का खंभा, आपूर्ति बाधित

Fri, 10 Apr 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Electric pole collapses after vehicle hits vehicle, power supply disrupted
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से विद्युत खंभा गिरने का रात का दृश्य। संवाद
मुजफ्फरनगर। चर्च मार्केट के समीप देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा (पोल) टूट गया। इसके चलते आसपास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर बाद निगम कर्मियों ने खंभा परिवर्तित कर आपूर्ति सुचारु की। लेकिन बहुत से दुकानदारों के केबिल खिंचने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। काफी मशक्कत के बाद सायं छह बजे तक ही आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

टाउन हॉल के समीप और चर्च मार्केट के पास लगे बिजली के खंभे में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस कारण खंभा बीच से टूट गया था। खंभे से जा रही एलटी लाइन के तार खिंचने के कारण देर रात ही आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

सुबह चर्च मार्केट सहित आसपास के दुकानदारों को विद्युत आपूर्ति बाधित मिली तो ऊर्जा निगम को मामले की जानकारी दी गई। एक्सईएन सागर मल ने बताया कि जानकारी पाकर निगम कर्मियों ने विद्युत पोल बदल दिया। बताया कि संभवत: देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से खंभा बीच से टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण एलटी लाइन से आपूर्ति बाधित हो गई थी। बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे तक दूसरा खंभा खड़ा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। लेकिन आसपास मार्केट के करीब तीन दर्जन दुकानों के केबल भी खिंच गई थी। इनकी आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर केबल खींचने के लिए शट डाउन लेना पड़ा।
चर्च मार्केट स्थित व्यापारी किशोर कुमार गोयल ने बताया कि खंभा टूटने के कारण दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। परेशानियों का सामना करना पड़ा। खंभा परिवर्तित होने के काफी देर बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।

व्यापारी विक्की बंसल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से खंभा टूट गया था। इस कारण शाम तक उनके प्रतिष्ठान की बिजली आपूर्ति बाधित रही। घंटो तक आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गया था।
चर्च मार्केट के व्यापारी सचिन गर्ग ने बताया कि नया खंभा लगने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed