फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electric bus stand will be built in Chhapar of Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - छपार में बनेगा इलेक्ट्रिक बस अड्डा

Wed, 20 Sep 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Electric bus stand will be built in Chhapar of Muzaffarnagar
- जिला प्रशासन ने जमीन फाइनल कर शासन को भेजी
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर को मिलेगा 50 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बस अड्डे के लिए जमीन फाइनल कर शासन को भेज दी है। हाईवे पर छपार में 15 बीघा जमीन पर बस अड्डा बनेगा। मुजफ्फरनगर शहर को 50 बसें आवंटित की जाएंगी।
प्रदेश सरकार महानगरों में इलेक्ट्रिक रोडवेज बसें चलाने जा रही है। शासन ने महानगरों के साथ मुजफ्फरनगर और रामपुर नगर पालिका को भी इसमें शामिल किया गया है। पूरे प्रदेश में 1900 बसें चलाई जाएंगी। इसमें मुजफ्फरनगर को 50 बसें मिलेंगी। इन बसों को रात्रि में चार्ज करने के लिए एक जगह खड़ा करना होगा। इसके लिए 15 बीघा जमीन की मांग शासन ने की थी। इस बस अड्डे पर चार हजार केवी की विद्युत आपूर्ति होनी है। चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी बसें चार्ज होंगी। परिवहन विभाग के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी अपनी रिपोर्ट देनी थी। प्रशासन ने सभी विभागों की रिपोर्ट के साथ छपार में हाईवे पर खाली पड़ी ग्राम समाज की 15 बीघा जमीन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यह बसें शहरी क्षेत्र में ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के रिंग रोड के साथ शहर के मुख्य मार्गों से ये बसें चलेंगी। इनमें रामपुर तिराहा, जानसठ रोड, भोपा रोड, शामली रोड, मेरठ रोड आदि शामिल हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने अपनी सभी कार्रवाई पूरी कर दी है। शासन को रिपोर्ट चली गई है। अब अगली कार्रवाई शासन स्तर से ही होनी है। जल्द ही बस अड्डे के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed