फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elections should be fair, no matter who wins, loses: Tikait

चुनाव निष्पक्ष हो, चाहे जीत हार किसी की भी हो: टिकैत

Wed, 30 Jun 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elections should be fair, no matter who wins, loses: Tikait
रात्रि में डीएम आवास पर वार्ता कर बाहर आते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चुनाव निष्पक्ष हो, चाहे जीत, हार किसी की भी हो: टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बुधवार देर शाम डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव से डीएम निवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए, चाहे जीत हार किसी की भी हो।
चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्यों को लगातार सत्ता पक्ष एवं पुलिस प्रशासन द्वारा डराया, धमकाया जा रहा है। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, ऐसे में प्रशासन की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह उत्पन्न होने की स्थिति है। उन्होंने डीएम से जनपद में यूरिया की कमी का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने चौधरी टिकैत एवं उनके साथ प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव पूर्ण रूप से निष्पक्ष होंगे। किसी भी जिला पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्यों को धमकाने, अनावश्यक दबाव बनाने की घटना पर प्रशासन पूरी नजर रखेगा। वहीं डीएम ने जनपद में यूरिया की कमी को प्रमुख सचिव से बात कर शीघ्र खत्म कराने का आश्वासन दिया। डीएम और एसएसपी से वार्ता के दौरान एडीएम अमित कुमार, विपक्ष के जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान, मास्टर ओमप्रकाश वर्मा, ओमपाल सिंह, कमल मित्तल, रेशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे: टिकैत
मुजफ्फरनगर। डीएम आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा की जिला पंचायत सदस्यों पर सत्ताधारी दल के नेता एवं प्रशासन अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, लेकिन चुनाव में जिला पंचायत सदस्य अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे और निश्चित ही सत्येंद्र बालियान जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed