फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elections are gone, live with brotherhood and educate children: Tikait

चुनाव चले गए, भाईचारे से रहो और बच्चों को पढ़ाओ : टिकैत

Wed, 23 Mar 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Elections are gone, live with brotherhood and educate children: Tikait
सिसौली में पंचायत को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, सिसौली। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चुनाव चले गए हैं। सर्वसमाज के लोग भाईचारे से रहें और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। भविष्य की पीढ़ी को ही समाज की जिम्मेदारी संभालनी है। आपस में मनमुटाव नहीं रखना चाहिए। कोई भी व्यक्ति किसी पर छींटाकशी कर माहौल खराब न करें।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान स्थित भाकियू अध्यक्ष के घेर में बालियान खाप के सर्वसमाज के चौधरियों की मौजूदगी में पंचायत हुई। दुल्हेंडी पर सिसौली में गोस्वामी और अनुसूचित जाति के दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में फैसला कराया गया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि माहौल को सुधारना सबकी जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी बातों पर आपस में मनमुटाव पैदा न करें। प्रत्येक बिरादरी भाईचारे से रहें और सामाजिक एकता का परिचय दें। कुछ लोग चुनाव को तूल देने का प्रयास कर आपस में ही छींटाकशी कर रहे हैं, ऐसी बातें समाज के लिए सही नहीं है। चुनाव लोकतंत्र का मेला था, जो बीत गया। अब सबको आगे बढ़ना होगा और साथ रहना होगा।
विज्ञापन

कश्यप समाज के चौधरी राकेश कश्यप ने कहा कि भाईचारा बनाने में सब योगदान करें। चौधरी लेखराज ने कहा कि कसबे से खाप के 84 गांव में संदेश जाता है, इसलिए सब एकता के साथ रहें। हुसैन आलम ने कहा कि कसबे ने हमेशा भाईचारे की मिसाल पेश की है और भविष्य में भी सब साथ रहेेंगे। पुरानी बातें सबको भुलानी होगी, तभी युवा पीढ़ी का भला है। अध्यक्षता गजे सिंह और संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया। चौधरी गौरव टिकैत, रणवीर सिंह, विशाल बालियान, हरफूल सिंह, सतेंद्र सिंह, रोहताश कश्यप, रामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed