फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election officers of three blocks including Charathaval changed

चरथावल सहित तीन ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारी बदलें

Wed, 28 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Election officers of three blocks including Charathaval changed
चरथावल सहित तीन ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारी बदले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतगणना कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना पॉजिटिव/अस्वस्थ होने के कारण चरथावल, शाहपुर और जानसठ के तीनों निर्वाचन अधिकारियों के स्थान पर नई नियुक्ति की है। नियुक्ति के बाद चरथावल में बनाए गए नए आरओ योगेश रायजादा अधिशासी अभियंता ने ग्रुप में कोरोना संक्रमित होने की बात कहते हुए ड्यूटी करने में असमर्थता जता दी। वहीं बघरा में पांच सहायक निर्वाचन अधिकारियों को लगाया गया है। जिला पंचायत वार्डों के दो एआरओ को बदला गया है।
बुधवार को डीएम ने चरथावल में आरओ हरि शर्मा के स्थान पर योगेश रायजादा अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा जल निगम, शाहपुर में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह की जगह पुनीत कुमार सहायक महाप्रबंधक निबंधन और स्टांप, जानसठ में जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी शिवेंद्र कुमार की जगह राकेश कुमार अधिशासी अभियंता नलकूप खंड को मतगणना कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा है। लेकिन चरथावल के नए आरओ ने भी संक्रमित होने की बात विभाग के ग्रुप पर भेजकर ड्यूटी निरस्त कराने का आग्रह किया है। उधर, बघरा में शोभाराम अपर जिला सहकारी अधिकारी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, सनवीर अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, विकास कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी और शशी कुमार अवर अभियंता लोनिवि प्रांतीय खड को एआरओ का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के वार्ड एक से 11 तक डा. पीके सिंह एआरओ के स्थान पर डा. अनिल कुमार कटियार प्राध्यापक कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और वार्ड 12 से 22 तक के एआरओ डा. एमपी सिंह के स्थान पर सतेंद्र पाल सिंह मान जिला उद्यान अधिकारी को एआरओ की कमान सौंपी है। इनके अलावा 10 अधिकारियों को रिजर्व में जिले पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed