फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election of Gram Panchayat Chudiala on May 9

पंचायत चुनाव पद के प्रत्याशियों के खास खबर

Fri, 30 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Election of Gram Panchayat Chudiala on May 9
ग्राम पंचायत चुड़ियाला का चुनाव नौ मई को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उप्र द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विकास खंड जानसठ की ग्राम पंचायत चुड़ियाला के प्रत्याशी अरुणा रानी पत्नी ओंजनेन्द्र उर्फ कैनेडी चुनाव चिन्ह अनाज ओसाता किसान की मृृत्यु 24 अप्रैल 2021 को होने के कारण निवार्चन अधिकारी जानसठ द्वारा प्रधान पद का मतदान रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चुड़ियाला विकास खंड जानसठ के प्रधान पद पर निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन का समय 30 अप्रैल 2021 को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 30 अप्रैल 2021 को अपराह्न 5 बजे से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवार वापस लेने का दिनांक एक मई 2021 को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न 3 बजे तक, प्रतीक चिन्ह आवंटन एक मई अपराह्न 3 बजे से कार्य समाप्ति तक रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान 9 मई को पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न छह बजे तक होगा एवं मतगणना 11 मई पूर्वाह्न आठ बजे से मतगणना कार्य समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन

उन्होंनेे बताया कि ऐसे उम्मीदवार के लिए जिनका नाम निर्देशन मतदान रद्द किए जाने के समय वैध रहा हो पुन: निर्देशन आवश्यक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed