{"_id":"67054902b25c6a75eb0cff90","slug":"election-of-bar-association-budhana-got-entangled-in-the-controversy-of-voter-list-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-131622-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वोटर लिस्ट के विवाद में घिर गया बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वोटर लिस्ट के विवाद में घिर गया बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनाव
विज्ञापन
-खामियों के चलते वोटर लिस्ट को चुनाव अधिकारी ने वापस कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी को दी गई वोटर लिस्ट को चुनाव अधिकारी ने वापस कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें दी गई वोटर लिस्ट में कई खामियां थीं। वह वोटर लिस्ट वापस कर दी गई है। चुनाव अधिकारी का कहना है कि वह चुनाव में राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के नियमों का पालन करेंगे।
बार एसोसिएशन की हाऊस बैठक में 21 सितंबर को ऑडिटर ईश्वर दयाल संगल व उनके सहयोगी प्रवेश सैनी ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट पेश की थी। सबकी सहमति से उसी दिन नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता हरबीर सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश व बुढ़ाना बार एसोसिएशन के मॉडल बायलॉज के अनुसार होगा। मॉडल बायलॉज के विपरीत चुनाव कराने में उन्होंने अपनी असमर्थता प्रकट की। उन्होंने बताया कि चुनाव हेतु उन्हें दी गई वोटर लिस्ट में कई खामियां थीं। वह वोटर लिस्ट वापस कर दी गई है। दूसरी वोटर लिस्ट अभी तक उन्हें प्राप्त नही हुई है।