{"_id":"810a389d848bd69a8f04e5fa0609f7e9","slug":"election-hindi-news-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी कई सदस्यों के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी कई सदस्यों के खिलाफ दर्ज हैं मुकदमे
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के जीते प्रत्याशियों में कई के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। वार्ड-एक से पंचायत सदस्य चुने गए सचिन शर्मा के खिलाफ पुरकाजी थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। वार्ड-35 से विजयी हुए कवाल के पूर्व प्रधान विक्रम सैनी दंगे के मुकदमे में जमानत पर हैं। वार्ड-38 से जीती कौशरजहां के पति का चुनाव प्रचार के दौरान आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।
निर्वाचित पंचायत सदस्यों में सचिन शर्मा ने दूसरी बार चुनाव लड़ा और कमाल सिंह को शिकस्त देकर जीत हासिल की। पुरकाजी थाने के रिकार्ड में सचिन के खिलाफ कुल चार मुकदमे और दो बार गुंडा एक्ट की कार्रवाई दर्ज है। उन पर मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला और आरोपी को छुड़ाने के आरोप हैं।
कवाल कांड के बाद एक साल तक जेल में रहे विक्रम सैनी फिलहाल जमानत पर हैं। वार्ड-35 से जीते सैनी पर दंगे के दौरान रासुका की कार्रवाई हुई थी। वार्ड-38 से विजयी हुई कौशर जहां के पति फुरकान पर तीन अक्तूबर को आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई थी। मीरापुर के बलीपुर मार्ग पर चेकिंग में पुलिस ने चुनाव के दौरान फुरकान से अवैध तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए थे। वार्ड-21 से पंचायत सदस्य बनी अंजलि मलिक के पति नितिन मलिक के खिलाफ दंगे के दौरान जाम लगाने पर फुगाना कोतवाली म मामला दर्ज है।