फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election duty

चुनाव ड्यूटी से रोडवेज डिपो होगा मालामाल 

Tue, 17 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Election duty
up roadways
चुनावी ड्यूटी से रोडवेज डिपो मालामाल होगा। डिपो की जितनी भी बस ड्यूटी में दौड़ लगाएंगी, उनका रोजाना के हिसाब से ही आयोग भुगतान देगा। डिपो की 50 बसें चुनावी ड्यूटी में जाएंगी। इनका परिवहन निगम रोज चुनाव आयोग से करीब साढ़े आठ लाख रुपये वसूल करेगा।
विज्ञापन


प्रशासनिक स्तर पर पोलिंग पार्टियों और कर्मचारियों को विधानसभा में छोड़ने एवं लाने के लिए बसों की मांग की गई है। जिसके चलते मुख्यालय से डिपो को आदेश दिए गए हैं। डिपो की 50 बसें चुनाव ड्यूटी में जाएंगी। खास यह है कि चुनावी ड्यूटी में बसों के दौड़ने से परिवहन निगम को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम को चुनाव आयोग से बस का रोजाना किराया मिलेगा, क्योंकि परिवहन निगम की एक बस रोजाना कम से कम 400 किमी चलती है। जिसके आधार पर एक दिन की कमाई 16 से 17 हजार रुपये बताई गई है। आयोग भी इसी तरह से बसों का अधिग्रहण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिग्रहण होने वाली बस रोजाना के हिसाब से केवल 400 किमी चलेगी। एक बस का आयोग 17 हजार रुपये का किराया देगा। अब यदि डिपो की 50 बसें चुनावी ड्यूूटी में गई तो एक दिन में तकरीबन साढ़े आठ रुपये का चार्ज बनेगा। बसें जितने दिन भी दौड़ लगाएगी, उतने दिन का ही किराया मिलेगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में लगने वाली बसों का आयोग से किराया मिलता है। रोजाना एक बस से होने वाली आय के बराबर किराया आयोग परिवहन निगम को देता है।       


यात्रियों को होगी मुसीबत      
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम की बसों की चुनावी ड्यूटी में जाने के बाद यात्रियों को मुसीबत होगी। डिपो की ड्यूटी में बल्ले-बल्ले रहेगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि जिस रूट से बस हटाई जाएगी, वहां पर अनुबंधित बसों को लगाया जाएगा। ताकि यात्रियों को असुविधा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed