{"_id":"61f237a1e2580c1c4e56ab5b","slug":"election-2022-akhilesh-yadav-and-jayant-chaudhary-s-press-conference-in-muzaffarnagar-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election News: मुजफ्फरनगर में भाजपा पर बरसे चौधरी जयंत सिंह, कहा-मैं कोई चवन्नी नहीं जो पलट जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election News: मुजफ्फरनगर में भाजपा पर बरसे चौधरी जयंत सिंह, कहा-मैं कोई चवन्नी नहीं जो पलट जाऊंगा
Thu, 27 Jan 2022 11:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:41 AM IST
सार
जयंत चौधरी ने खतौली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा के ऑफर पर कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं जो पलट जाऊंगा
विज्ञापन
jayant chaudhary
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शुक्रवार यानी 28 जनवरी को दोपहर के समय संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। इससे पहले चौधरी जयंत सिंह ने खतौली पहुंचकर जनसंवाद किया।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे, यहां वह जिले का दौरा करेंगे और जनसंपर्क करेंगे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: आज बिजनौर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तीन विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर भाजपा पर पलटवार करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। यह मान सम्मान की लड़ाई है। किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। भाजपा आज समाज को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है।
कहा, किसानों को सावधान रहना होगा, बंटना नहीं है। भाजपा जुमले फेंकने का काम करेगी, लेकिन इन पर सावधानी रखनी है। समाज को जोडकऱ चलें। परीक्षा की घड़ी है। मेहनत से यह समीकरण खड़ा है। पटना और इलाहाबाद में क्या हुआ। लाठी देश के भविष्य पर पड़ रही है। किसानों को रौंदा गया, तब कहां थे पीएम, सीएम और गृहमंत्री।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी 28 जनवरी को दोपहर एक बजे होटल सॉलिटेयर मुजफ्फरनगर में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चौधरी जयंत सिंह जिले का दौरा कर यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।