{"_id":"630521add4bd7f168c01c5c5","slug":"elderly-commits-suicide-by-jumping-into-the-ganges-muzaffarnagar-news-mrt6021039124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग में गंगनहर में कूदकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग में गंगनहर में कूदकर आत्महत्या की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। निरगाजनी गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या की। घंटों बाद उसका शव गंगनहर में पड़े पेड़ में अटका मिला। परिजनों ने पुलिस से कोई कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।
भोपा थाना के गांव निरगाजनी निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र की साइकिल गांव के निकट गंगनहर पुल पर खड़ी मिली। परिजनों को उनके नहर में गिरने का शक हुआ। परिजनों ने उनकी नहर में तलाश शुरू कर दी। घंटों बाद उनका शव गंग नहर में पडे़ पेड़ में अटका मिला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि राजेन्द्र सोमवार शाम घर से लापता थे। कुछ समय से उनकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। परिजनों ने पुलिस को किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया था और शव को अपने साथ ले गए थे।
पति ने पत्नी से बेटी छीनी, तलाक की धमकी
भोपा। एक विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी ससुराल मुजफ्फरनगर में है। वह मां की तबीयत खराब होने के कारण कुछ समय से वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि मंगलवार को उसका पति घर आया और जबरन उसकी ढाई साल की बेटी को जबरन छीन कर ले गया। जाते-जाते उसे तलाक देने की धमकी भी देकर गया है। विवाहिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।