फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elder brother shot dead over property dispute

Murder in Muzaffarnagar: संपत्ति के विवाद में गोली मार कर बड़े भाई की हत्या, खेत में ट्यूबवैल के पास मिला शव

Sat, 14 Oct 2023 09:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2023 09:39 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के नूनाखेड़ा गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Elder brother shot dead over property dispute
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव नूना खेड़ा में खेत की सिंचाई करने गए बड़े भाई को खेत पर गोली मार कर छोटे भाई ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को तितावी थाना क्षेत्र के गांव नूना खेड़ा निवासी किसान समरपाल अपने खेत की सिंचाई करने गया था, लेकिन रात तक भी वह घर नहीं लौटा। तब उसकी तलाश करते हुए परिजन खेत पर पहुंचे तो समरपाल का शव ट्यूबवैल के पास पड़ा मिला। उसके सीने व माथे में दो गोली मारी गई थीं। समरपाल का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी तितावी पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर सैकडों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

हत्या की जानकारी पाकर सीओ फुगाना यतेंद्र सिंह व तितावी थाना प्रभारी नेमचंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने शक के आधार पर रात में ही मृतक के भाई अमरपाल को हिरासत में ले लिया।

सीओ ने बताया कि परिजनों ने बताया कि मृतक समरपाल व उसके छोटे भाई अमरपाल में पैतृक संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। आरोपी ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने अमरपाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग तमंचा व कारतूस बरामद किया है। सीओ ने बताया कि मृतक के बेटे सागर ने मुकदमा लिखाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed