फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight named in selling land fraudulently

Muzaffarnagar News: जानसठ - फर्जी तरीके से भूमि बेचने में आठ नामजद

Mon, 30 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Eight named in selling land fraudulently
जानसठ। फर्जी तरीके से जीजा की भूमि बेचने के मामले में साले ने आठ लोगों को नामजद कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। रामराज क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी अमरीक सिंह पुत्र सेवासिंह ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव शाहपुर निवासी अमरीक सिंह का आरोप है कि उसके बहनोई जसपाल सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह इंग्लैंड में रहते हैं। उनकी भूमि गांव भिक्कनपुर, परगना भुम्मा सम्भलहेड़ा, तहसील जानसठ आदि गांवों में है। इस भूमि को रामराज क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी जगदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, हरियाणा सोनीपत निवासी साहब सिंह पुत्र धर्म सिंह व सागर और ममता, रामराज के गांव शाहपुर निवासी सुखविंदर पुत्र कुलदीप, रामराज के गांव महमूदपुर निवासी गंगा सिंह पुत्र हरि सिंह, गांव बहादरपुर निवासी भूपेंद्र पुत्र सेवाराम तथा मवाना क्षेत्र निवासी भानु प्रताप पुत्र लखीराम ने इस भूमि को फर्जी पावर आफ अटॉर्नी बनवाकर और उसके आधार पर भूमि को अवैध रूप से बिक्री कर दी। जिससे उसके बहनोई जसपाल सिंह को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने सभी आठ लोगों के खिलाफ जानसठ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed