फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight injured in Muzaffarnagar

सड़क हादसे में दिल्ली के आठ लोग घायल

Fri, 02 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in Muzaffarnagar
सड़क हादसा - फोटो : Getty
नेशनल हाईवे 58 के पचेंडा बाईपास पर स्कार्पियो की सीधी टक्कर से वैगनआर कार सवार दिल्ली के एक परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए। घायलों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौटा रहे थे। गंभीर रूप से घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया, जिनमें एक विवाहिता की हालत बेहद नाजुक बनी थी। 
विज्ञापन


नई दिल्ली की त्रिलोकपुरी निवासी विमला देवी के जवान बेटे कैलाश की हाल में मौत हो गई थी। परिजन शुक्रवार को हरिद्वार उनकी अस्थियां विसर्जन करने गए थे। जहां से परिजन दोपहर को वैगनआर कार से लौट रहे थे, जब वे मुजफ्फरनगर बाईपास नेशनल हाईवे पर पचेंडा के पास पहुंचे तो तभी सामने आई स्कार्पियो कार ने सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


भीषण हादसे में कार सवार विमला उसकी बेटी बेेबी, दामाद कमल, अनीता पत्नी प्रेमराज, बनवारी, बालिका रागिनी (8), महक (10), दस माह की नौनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्कार्पियो सवार क्षतिग्रस्त कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर एंबुलेंस बुला कर घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। बेबी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, दुर्घटना के बाद हाईवे का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed