फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid-ul-Azha prayers will not be held in Idgah

इस वर्ष भी ईदगाह में नहीं होगी ईदुल अजहा की नमाज

Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha prayers will not be held in Idgah
देवबंद (सहारनपुर)। ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक में इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी को ईदगाह कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही बैठक में विचार विमर्श करने के बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष भी ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज न कराए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक का आयोजन अस्ताना-ए-कासमी में हुआ। इसमें कमेटी सचिव मौलवी अनस सिद्दीकी ने अध्यक्ष पद के लिए दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर कमेटी सदस्यों ने एक मत होकर मौलाना सुफियान के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें अध्यक्ष चुन लिया। इसके साथ ही ईदगाह में चहारदीवारी कराए जाने सहित अन्य निर्माण कार्यों का प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक में मौलाना सुफियान कासमी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed