फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid today, people arrived to shop in the markets

ईद आज, बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग

Sun, 24 May 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Eid today, people arrived to shop in the markets
जानसठ के बाजार में ईद के त्यौहार को लेकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : KHATAULI
ईद आज, बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। ईद का त्योहार कस्बा एवं देहात क्षेत्र में आज मनाया जाएगा। ईद के त्योहार को लेकर रविवार को प्रशासन के छूट देने पर 6 घंटे तक बाजारों में खरीदारी की। हालांकि दुकानदारों के मुताबिक लॉकडाउन को लेकर बाजारों में सामानों की बिक्री नहीं के बराबर ही रही। दुकानदार नरेश, फिरोज, राहुल, प्रदीप आदि दुकानदारों का कहना था कि इस बार ईद के त्योहार को लेकर सामानों की बिक्री नहीं के बराबर ही रही है। दुकानदारों का कहना है कि सामान दुकानों में बचा पड़ा है।
पुलिस को दुकानें बंद करानी पड़ी
जानसठ। प्रशासन ने रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दुकान खोलने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद दुकानदारों ने सुबह 7 बजे अपनी अपनी दुकान खोल ली। इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ कस्बे के बाजार में पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी से एनाउंसमेंट करते हुए दुकानदारों को चेताया कि दुकान खोलने के आदेश सुबह 10 बजे के हैं, इसलिए आप सभी अपनी दुकानें बंद कर दें। सभी दुकानदार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ही अपनी दुकान खोलें। पुलिस की चेतावनी पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने 10 बजे अपनी दुकान खोली।
विज्ञापन

गांव के ग्राहक लौटे
जानसठ। गांव के लोग सुबह 7 बजे कस्बे में स्थित बाजारों में पहुंचे। बाजारों में खुली दुकानों पर ग्रामीण ग्राहक सामान खरीदने पर लगे थे। इतने में पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करा दिया। दुकानों को बंद कराने से गांव के ग्राहक बिना सामान खरीदे ही अपने घर लौट गए। बाजार में दुकानों को बंद कराने को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed