फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid Miladunnabi's procession stopped

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रुकवाया, बाद में किया रवाना

Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi's procession stopped
भोपा में ईद मिलादुन्नबी पर जुलुस निकालते ग्रामीण व बच्चें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रुकवाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर रविवार सुबह निकाले जा रहे ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को पुलिस ने रुकवा लिया। जुलूस को लाउडस्पीकर के साथ निकाला जा रहा था। बाद में साउंड कम कराकर जुलूस को आगे जाने दिया गया। यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कंपनी बाग पहुंचकर संपन्न हुआ।
रविवार सुबह ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मिमलाना रोड सूफी बादरी वाली गली से शुरू हुआ। जुलूस में लाउडस्पीकर का शोर देखकर पुलिस ने इसे रुकवा दिया। एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि जुलूस एक मिनी ट्रक पर लाउडस्पीकर लगाकर तेज आवाज में निकाला जा रहा था, जिसमें काफी लोग मौजूद थे। हालांकि बाद में जुलूस की अनुमति देकर उसे रवाना कर दिया गया। एसआई ने बताया कि अनुमति नहीं होने की आशंका पर जुलूस को रोका गया था, जिसे बाद में रवाना कर दिया गया। गुलाम हुसैन अहमद ने बताया कि जुलूस में हर वर्ग के लोगों ने सहयोग किया। जुलूस में सूफी नूरुल हसनैन लतीफी, वसीम अहमद लतीफी, फरीद लतीफी, तनवीर अहमद काजरी, शहजाद लतीफी, जीशान अहमद लतीफी, फरीद लतीफी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में निकला जुलूस
भोपा। रविवार को कस्बे में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। मौलाना अजीजुर्रहमान, मौलाना नाजिम, मौलाना अहसान, चांद मियां, फ़जल हाजी, इलियास, शमीम, गुलाम साबिर व मौलाना यूसुफ रजा के नेेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बच्चे हाथों में अलम लिए चल रहे थे। वहीं, गांव बेलड़ा में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया, जो लतीफी मस्जिद से शुरू होकर वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में युवाओं ने अखाड़ा कला का प्रदर्शन किया। फिरोज एडवोकेट, हाजी हनीफ, हाजी नाजिश, शमीम अहमद व सोनू साबरी आदि का सहयोग रहा। उधर, गांव जौली में निकाले गए ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में मौलाना हसनैन रजा मंजरी, नाजिम रजा उस्मानी व शादाब आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लगा लंबा जाम, राहगीर हलकान
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे पर रविवार दोपहर गांव जड़ौदा से संधावली के बीच कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जड़ौदा के निकट स्थित सीएनजी रिफलिंग सेंटर पर लगी वाहनों की लंबी कतार हाईवे तक पहुंचने के साथ ही संधावली फ्लाईओवर पर एक साइड पुल नहीं बना होना जाम लगने का कारण रहा। घंटों जाम लगने के बाद पहुंची पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर बामुश्किल जाम खुलवाया। इसके बाद ही जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

सड़क हादसे में बच्ची घायल
बुढ़ाना। शामली जनपद के कस्बा कांधला निवासी मोहसिनापत्नी साजू कस्बे में सठेड़ी रोड पर बेटी मंतशा के साथ रिश्तेदारी में आई थी। रविवार शाम अज्ञात बाइक सवार ने मंतशा को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed