फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid business busted in lockdown

लॉकडाउन में ईद का कारोबार धड़ाम

Sun, 24 May 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Eid business busted in lockdown
भगत सिहं रोड पर ईद की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लॉकडाउन में ईद का कारोबार धड़ाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन इस बार ईद के मोटे कारोबार को भी धड़ाम कर गया। कपड़ा व्यापारियों ने तो ईद की बिक्री की खातिर दुकानें खुलवाने के लिए धरना देने के साथ ही आला अफसरों व केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन तक सौंपे थे। प्रशासन ने भी नए नियम लागू करते हुए ईद से पहले तीन दिन तक दुकानें खुलवाने का प्रबंध कर डाला, लेकिन खरीदारी लगभग न के बराबर होने से व्यापारियों के चेहरे लटक गए हैं। यही हाल फुटवियर मार्केट का हुआ, जहां हर साल होने वाले करोड़ों के कारोबार को लॉकडाउन का दंश मार गया है।

भगत सिंह रोड व्यापार मंडल के महासचिव राहुल गोयल का कहना है कि कोरोना को लेकर छाई दहशत के चलते इस बार ईद का कारोबार धराशायी हो गया है। हर साल की अपेक्षा इस बार तीन दिन में रेडीमेड गारमेंट की महज 30 प्रतिशत की ही सेल हुई है। एसडी मार्केट एसोसिएशन व कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल नामदेव ने तो ईद पर दुकानें खुलवाने के लिए एसडी मार्केट में धरना तक दे दिया था। डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ ही केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपे, लेकिन तीन दिन दुकानें खुलने के बावजूद ईद का कारोबार धड़ाम हो गया। अनिल नामदेव का कहना है कि ईद के लिए व्यापारियों ने करोड़ों का स्टॉक लगाया हुआ था, लेकिन बिक्री न के बराबर हुई है। बाहर के व्यापारी भी नहीं आए, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा। होलसेल फुटवियर एसोसिएशन के सचिव मनीष गुंबर का कहना है कि इस बार ईद की खरीदारी लगभग न के बराबर है। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों के साथ ही लोकल ग्राहक भी घरों से नहीं निकले, जिससे ईद की बिक्री नहीं हुई। दुकानों में करोड़ों का स्टॉक लगा है, लेकिन खरीदार नदारद रहे। फुटवियर कारोबारी आलोक गुप्ता का कहना है कि इस बाद ईद पर सिर्फ हवाई चप्पल की ही बिक्री हुई है। तीन दिन बाजार खुलने के बावजूद उन्होंने केवल सात जोड़ी जूते ही बेचे हैं। हर साल रमजान शुरू होते ही बिक्री शुरू हो जाती है, इसलिए होली से पहले ही ईद की खरीदारी के लिए ब्रांडेड फुटवियर का स्टॉक लगा लिया था। इस बार लॉकडाउन के चलते कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

गोल मार्किट में ईद पर सजी कपडों की दुकान।

गोल मार्किट में ईद पर सजी कपडों की दुकान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

लॉकडाउन में छूट के दौरान शिव चौक से गुजरते वाहन सवार व राहगीर।

लॉकडाउन में छूट के दौरान शिव चौक से गुजरते वाहन सवार व राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed