{"_id":"65c13f72e76c37809202425b","slug":"effort-to-correct-the-load-factor-of-roadways-buses-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116362-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रोडवेज बसों का लोड फैक्टर सही करने को कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रोडवेज बसों का लोड फैक्टर सही करने को कवायद
Tue, 06 Feb 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
- परिवहन निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
- महावीर चौक, राणा चौक, पुरकाजी में लोगों को रोडवेज बसों में बैठने के लिए करेंगे प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने बसों का लोड फैक्टर सही करने के लिए कवायद शुरू की है। निगम अधिकारियों ने रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए कई स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की है जो यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में बैठने के लिए प्रेरित करेंगे।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो में 142 निगम व 53 अनुबंधित बसें है, जो रोजाना यात्रियों की सेवा में लगी है। इन बसों का लोड फैक्टर वर्तमान में पचास से साठ प्रतिशत पर चल रहा है। इसका मुख्य कारण सर्दी में यात्रियों का कम निकलना है। रात में तो बसों में बेहद ही कम यात्री यात्रा कर रहे हैं, जिस कारण बसों का लोड फैक्टर लगातार घटा हुआ आ रहा है। जबकि लोड फैक्टर सही करने के लिए परिवहन निगम अधिकारियों ने कई बार प्रयास भी किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने बसों के चालक व परिचालकों को लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए उनकी काउंसलिंग भी की। बावजूद इसके बसों का लोड फैक्टर सही नहीं हो पा रहा है और लोड फैक्टर काफी समय से पचास व साठ प्रतिशत के बीच ही रहा है। सोमवार को भी साठ प्रतिशत होना बताया गया है।
यहां लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी
बताया गया कि मुजफ्फरनगर डिपो के नवागत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बसों का लोड फैक्टर सही करने के लिए कवायद शुरू की है। उन्होंने नगर के महावीर चौक, राणा चौक, पुरकाजी, देवबंद में विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी अपने प्वाइंटों से यात्रियों को निगम व अनुबंधित बसों में बैठने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकी निगम की आय बढ़ाई जा सके और बसों का लोड फैक्टर पूरा हो जाए।
विज्ञापन
इन्होंने कहा-
बसों का लोड फैक्टर पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे विभाग की आय घटी है। लोड फैक्टर पूरा करने के लिए प्वाइंट चिह्नित कर वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह विभागीय बसों में यात्रियों को बैठने के लिए प्रेरित करेंगे - प्रभात कुमार सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम