{"_id":"6520675759c48a56890f18ca","slug":"effect-of-councilors-strike-poles-and-wires-started-being-replaced-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-8972-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सभासदों के धरने का असर, बदले जाने लगे खंभे और तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सभासदों के धरने का असर, बदले जाने लगे खंभे और तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लो वोल्टेज, अघोषित कटौती, जर्जर विद्युत तार और अन्य विद्युत विभाग संबंधी समस्याओं को लेकर सभासदों के आंदोलन का असर शुरू हो गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को जर्जर तार बदलवाने का काम शुरू कर दिया है। वार्डों में शुक्रवार को विभाग के अधिकारियों की टीम पहुंच गई।
शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, मिमलाना रोड के करीब छह वार्ड के हजारों परिवारों को नरा बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति की जाती थी। कुछ माह पहले नरा बिजलीघर से आपूर्ति काटकर इस क्षेत्र के लोगों को बधाई कलां बिजलीघर से दे दी गई थी, जिसके चलते एक दर्जन से अधिक शहरी मोहल्लों में कम वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसके साथ ही अघोषित विद्युत कटौती और वार्ड में जर्जर तार तथा जर्जर विद्युत खंभे की समस्या भी बनी थी। समस्या के समाधान न होने पर भाजपा के कई सभासद और लोगों में भी रोष था।
एक अक्तूबर को रामलीला टिल्ला पर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर के कार्यक्रम के दौरान वोल्टेज की समस्या से परेशान भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, हनी पाल, प्रशांत कुमार और मोहित मलिक ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रारंभ कर दिया था। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉॅ. सुधीर सैनी ने इन छह भाजपा सभासदों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
सभासदों के धरने का असर हुआ तो केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने आवास पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल और अधिशासी अभियंता तृतीय के साथ ही अन्य अधिकारियों को बुलाया और सभी छह सभासदों के साथ समस्या समाधान पर वार्ता कराई। बधाई कलां बिजलीघर के मसले पर एमडी मेरठ चैत्रा वी से मंत्री बालियान ने फोन पर वार्ता कर समाधान तेजी से कराने को कहा।
शुक्रवार को वार्ड 11 सभासद प्रशांत कुमार के क्षेत्र में जर्जर तार और बिजली के खंभे आदि की समस्या के समाधान के लिए काम भी शुरू हो गया है। आज अधिशासी अभियंता तृतीय शामली रोड बिजलीघर के जेई के साथ वार्ड 11 के मोहल्ला खादरवाला में पहुंचे और जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू कराया। इस दौरान भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक और प्रशांत कुमार के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।