{"_id":"5fe0e8d88ebc3e3d426928ba","slug":"education-friends-sought-to-solve-problems-muzaffarnagar-news-mrt5167443119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मित्रों ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षा मित्रों ने समस्याओं के समाधान कराने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। बालियान के आवास पर नहीं होने पर उनके भाई को ज्ञापन दिया गया।
आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में शिक्षा मित्र एटूजेड कॉलोनी स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे। शिक्षा मित्रों की समस्याओं को लेकर बालियान और योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया गया। यह ज्ञापन मंत्री के प्रतिनिधि एवं छोटे भाई विवेक बालियान को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.50 लाख शिक्षा मित्र 18 वर्षों से कार्यरत थे, जिसमें से 1.37 लाख शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित कर लिया गया था। वर्ष 2017 से शिक्षा मित्रों का भविष्य चौपट हो गया है। शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही शिक्षा मित्रों के हितों को लेकर भी सकारात्मक निर्णय लें। ज्ञापन देने वालों में मुजीबुर्रहमान, कपिल तोमर, अनिल ठाकुर, विपिन राठी, रोहित कौशिक, सुबोध त्यागी, नीरज त्यागी, लियाकत अली, विनोद राणा, इंद्रपाल सिंह, नितिन कुमार, प्रदीप कुमार, शर्मिष्ठा देवी, देशपाल, संगीता देवी, यशपाल सिंह आदि शिक्षा मित्र मौजूद रहे।